NSE के मेगा IPO में 16 सितंबर से निवेशक लगा सकेंगे बोली: रिपोर्ट
IPO ट्रैकर चितौड़गढ़ के मुताबिक, NSE के मेगा IPO में निवेशक 16-18 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। IPO पूरी तरह OFS होगा जिसमें 14.89 करोड़ शेयरों की OFS के तहत बिक्री की जाएगी। वहीं, शेयरों का अलॉटमेंट 21-सितंबर और BSE पर इसकी लिस्टिंग 23-सितंबर को प्रस्तावित है। रिपोर्ट्स के अनुसार, IPO के प्राइस बैंड का एलान 11-सितंबर को होगा।