NSE के मेगा IPO से पहले SBI व BoB के शेयर खरीदना होगा सही? निवेशकों को क्या करना चाहिए?
NSE के ₹30,000-करोड़ के IPO में SBI और बैंक-ऑफ-बड़ौदा (BoB) अपनी हिस्सेदारी बेचेंगी। बकौल एक्सपर्ट, IPO से मिलने वाली रकम इन बैंकों की वित्तीय स्थिति मजबूत कर सकती है। तकनीकी आधार पर SBI को बेहतर बताया गया और ₹1,010-1,016 पर खरीद की सलाह दी गई है जबकि BoB में ₹245 के ऊपर टिकने पर ही खरीदने को कहा गया है।