NSE ने सेबी से सेटलमेंट के लिए मुनाफे से अलग रखे ₹1300 करोड़, IPO का रास्ता हो सकता है साफ
NSE ने सेबी के साथ लंबित कोलोकेशन और डार्क फाइबर मामलों के निपटारे के लिए लगभग ₹1,300 करोड़ अपने मुनाफे से अलग रखे हैं जिससे 2016 से लंबित NSE के आईपीओ का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में एक्सचेंज का मुनाफा सालाना आधार पर 8% बढ़कर ₹3,396 करोड़ (₹1,300 करोड़ सेटलमेंट चार्ज मिलाकर) हो गया।