NSE व BSE ने सेबी के नियमों का पालन न करने पर MTNL पर लगाया जुर्माना
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) को सिक्योरिटीज़ ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के नियमों का पालन नहीं करने पर एनएसई और बीएसई ने ₹6.73 लाख का जुर्माना लगाया है। एमटीएनएल ने कहा है कि वह एनएसई और बीएसई से जुर्माना माफ करने के लिए अनुरोध कर रही है।