NSG पहली बार महिला जवानों के लिए शुरू करेगा 12 हफ्ते का कमांडो कोर्स
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने पहली बार महिला जवानों के लिए 12 हफ्ते का कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। प्रशिक्षण में हथियार संचालन, निशानेबाजी, टैक्टिकल ऑपरेशन, होस्टेज रेस्क्यू और काउंटर-टेरर तकनीकें शामिल होंगी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद महिला जवान अपनी-अपनी पुलिस या CAPF यूनिट में लौटकर हासिल कौशल का इस्तेमाल करेंगी।