‘गला पकड़ा, चेहरा नोंचा’, राहुल के साथ आए NSUI वर्कर्स का दिल्ली पुलिस पर आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने NSUI कार्यकर्ताओं के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है। एक महिला कार्यकर्ता ने इस दौरान बताया कि महिला कॉन्स्टेबल चंचल यादव ने उसका गला पकड़कर खींचा, धक्का दिया और उसके चेहरे और कान के पास नाखूनों से खरोंच मारी। बकौल कार्यकर्ता, पुलिसकर्मियों ने उसे कई थप्पड़ भी मारे।