NTA की वेबसाइट व इसके अन्य पोर्टल सुरक्षित हैं, हैक होने की खबरें गलत हैं: अधिकारी
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अपनी वेबसाइट और उससे जुड़े अन्य पोर्टल्स के हैक होने को लेकर चल रही खबरों को खारिज कर दिया है। एनटीए के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एनटीए की वेबसाइट व इसके अन्य सभी वेब पोर्टल पूरी तरह से सुरक्षित हैं और इनके हैक होने की खबरें गलत और भ्रामक हैं।