NTA ने यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए जारी किए एडमिट कार्ड
नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के साथ लॉग इन कर ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 3 जनवरी-16 जनवरी 2025 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 85 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जानी है।