इस सरकारी कंपनी का प्रॉफिट हुआ ₹5320 करोड़ , शेयरहोल्डर्स को मिलेगा डिविडेंड

बिजली बनाने वाली कंपनी एनटीपीसी का सितंबर तिमाही में साल-दर-साल आधार पर मुनाफा 14.3% बढ़कर ₹5,320 करोड़ हो गया है जबकि इस दौरान कंपनी का आपरेशंस से रेवेन्यू 16.8% बढ़कर ₹45,752 करोड़ रहा। वहीं, इस सरकारी कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को ₹3 प्रति शेयर (30%) अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 6 नवंबर है।

Load More