NTPC के शेयर 5% उछलकर रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंचें
नैशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) के शेयर एक साल में करीब 97% उछलकर मंगलवार को रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ा दिया जिसके चलते शेयर आज करीब 5% ऊपर चढ़े हैं। हालांकि, एक और ब्रोकरेज फर्म कोटक ने इसे बेचने की सलाह दी है लेकिन टारगेट प्राइस बढ़ाया है।