Nvidia के CEO ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- वह अद्भुत छात्र हैं
एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग ने अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा, "वह अद्भुत छात्र हैं और जब भी मैं उनसे मिलता हूं...वह टेक्नोलॉजी के बारे में सीखना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "भारत दुनिया के कुछ महानतम कंप्यूटर वैज्ञानिकों का घर है...यह भारत का समय है...इस अवसर का लाभ उठाना होगा।"