Nvidia का मार्केट-कैप सभी सूचीबद्ध भारतीय कंपनियों के कुल मूल्य से भी हुआ ज़्यादा
Nvidia का मार्केट-कैप $4.91 ट्रिलियन (₹466 लाख करोड़) पहुंचकर सभी सूचीबद्ध भारतीय कंपनियों के कुल मूल्य $4.88 ट्रिलियन (₹464 लाख करोड़) से ज़्यादा हो गया है। चिप की बढ़ती मांग के कारण पिछले 2-साल में Nvidia की वैल्यू दोगुनी से अधिक हो चुकी है। वहीं, FIIs की निकासी और रुपए की कमज़ोरी से भारतीय बाज़ार लगभग स्थिर बना हुआ है।