NY University में पढ़ने वाले सबसे कम उम्र के छात्र बने बांग्लादेशी मूल के सोबोर्नो
न्यूयॉर्क में रहने वाले बांग्लादेशी मूल के 12 वर्षीय सोबोर्नो इसैक बारी नए सत्र में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेंगे। वह इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले सबसे कम उम्र के छात्र होंगे। सोबोर्नो को यूनिवर्सिटी में गणित और भौतिकी की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप भी मिली है। गौरतलब है, सोबोर्नो को 2 साल की उम्र से पीरियोडिक टेबल याद है।