NZ vs BAN के मैच के दौरान मैदान में घुसा प्रतिबंधित संगठन का समर्थक, रचिन को लगाया गले
पाकिस्तान के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान एक शख्स मैदान में घुस गया और न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ रचिन रविंद्र को गले लगा लिया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी शख्स प्रतिबंधित इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान का समर्थक है। वहीं, इस घटना से खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।