OFS के ज़रिए जीआईसी में 6.78% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

केंद्र सरकार ओएफएस के ज़रिए जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (जीआईसी) में अपनी 6.78% हिस्सेदारी ₹395/शेयर के भाव से बेचेगी। निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहित कांत पांडेय ने बताया कि गैर-खुदरा निवेशकों के लिए ओएफएस बुधवार को खुलेगा और खुदरा निवेशक गुरुवार को बोली लगा सकेंगे। सरकार के पास वर्तमान में जीआईसी में 85.78% हिस्सेदारी है।

Load More