OFS के ज़रिए हिंदुस्तान ज़िंक में 2.6% हिस्सेदारी बेचेगी वेदांता
खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांता ने बताया है कि उसके निदेशक मंडल ने हिंदुस्तान ज़िंक में ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के ज़रिए 11 करोड़ शेयर यानी 2.60% हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। हालांकि, वेदांता ने ओएफएस लाने की तारीख और इसके आधार मूल्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।