OIL में केमिस्ट और जियोलॉजिस्ट के पदों के लिए निकली वैकेंसी
ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने केमिस्ट और जियोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं जिसकी आखिरी तारीख 24 दिसंबर है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन होने पर केमिस्ट को ₹70,000/माह और जियोलॉजिस्ट को ₹80,000/माह सैलरी मिलेगी। आवेदन के लिए न्यूनतम 2 साल की पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।