एक फैसले ने बदल दी OLA की किस्मत! आज 14% उछला, 6 महीने में दे चुका है 80% का रिटर्न
OLA Electric के शेयर बुधवार को इंट्राडे में करीब 14% तक उछल गए और आज इसने ₹42.32 का हाई लगाया। दरअसल, कंपनी 7 राज्यों में 500+ डीलरशिप खोलने की योजना बना रही है और इस खबर के चलते आज शेयरों में ज़बरदस्त तेज़ी दर्ज की गई। गौरतलब है, इस शेयर ने पिछले 6-महीनों में 79% तक का रिटर्न दिया है।