Ola electric से सरकार ने सेल्स आंकड़ों में गड़बड़ी पर मांगा जवाब, शेयर 1.30% लुढ़का
मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज़ ने ओला इलेक्ट्रिक की ओर से बताए गए बिक्री के आंकड़ों और वास्तविक वाहन रजिस्ट्रेशन के बीच गड़बड़ी पर स्पष्टीकरण मांगा है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1.30% तक लुढ़क गए और सुबह 9:30 बजे के करीब ₹53.15 के भाव पर कारोबार कर रहे थे।