OnePlus 2027 तक भारत से समेट सकता है अपना कारोबार: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo अपने कारोबार के बड़े पुनर्गठन की तैयारी में है। इसके तहत OnePlus इस सप्ताह से अमेरिका-यूरोप में अपना कारोबार समेट सकता है, जबकि सहयोगी ब्रैंड Realme चीन के बाज़ार से बाहर हो सकती है। बकौल रिपोर्ट, OnePlus 2027 तक भारत समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भी चरणबद्ध तरीके से बाहर निकल सकता है।