ONGC में अप्रेंटिस के लिए 2,236 पदों पर निकली भर्ती
ऑयल ऐंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) में अप्रेंटिस के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कुल 2,236 पदों पर भर्तियां निकली हैं। 18-24 वर्ष के अभ्यर्थी इसके लिए 5-25 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र में 5 साल और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) कैंडिडेट्स के लिए 3 साल की राहत दी जाएगी।