ONGC में एईई और जियोफिजिसिस्ट समेत कई विभागों में 108 पदों पर निकली भर्ती

ऑयल ऐंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) में सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) और जियोफिजिसिस्ट समेत विभिन्न विभागों में 108 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर 24 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा जो 23 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

Load More