OnlyFans के मालिक लियोनिद रैडविंस्की का 43 वर्ष की उम्र में कैंसर से हुआ निधन
एडल्ट कंटेंट प्लेटफॉर्म OnlyFans के मालिक लियोनिद रैडविंस्की का 43 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया है। OnlyFans के प्रवक्ता ने कहा, "लियो लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे।” यूक्रेनी-अमेरिकी उद्यमी रैडविंस्की ने 2018 में OnlyFans की पेरेंट कंपनी फेनिक्स इंटरनैशनल लिमिटेड का अधिग्रहण किया था और वह इसके डायरेक्टर व मेजोरिटी स्टेक होल्डर थे।