OpenAI के व्हिसलब्लोअर सुचिर की मौत की जांच के लिए हायर किया गया जांचकर्ता: खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनएआई के 26 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी व्हिसलब्लोअर सुचिर बालाजी की मौत के बाद उसके माता-पिता ने शव का पोस्टमॉर्टम करने व मौत का कारण जानने के लिए एक प्राइवेट जांचकर्ता को हायर किया है। डॉक्टरों ने सुचिर की मौत को खुदकुशी बताया था जबकि उसकी मां ने कहा था कि यह सामान्य घटना नहीं लगती है।