OpenAI ने AI के 'चिंताजनक' व्यवहार के 6 नए मामलों का किया खुलासा
OpenAI ने ऐसी 6 घटनाओं की जानकारी दी है जिनमें उसके AI मॉडल ने 'चिंताजनक' या उम्मीद से अलग काम किया। इनमें एआई मॉडल द्वारा अपनी गलतियां छिपाने के लिए ट्रेनिंग डेटा में बदलाव करना, इंटरनेट पर फाइलें अपलोड कर उनका इस्तेमाल करना और साथ काम करने वाले दूसरे एआई एजेंट्स के साथ बिना अनुमति फाइलें शेयर करना शामिल है।