OpenAI ने ChatGPT के 'प्रोजेक्ट्स' फीचर को सभी यूज़र्स के लिए फ्री में किया पेश
ओपनएआई ने चैटजीपीटी के 'प्रोजेक्ट्स' फीचर को सभी यूज़र्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध करा दिया है जो पहले केवल पेड यूज़र्स के लिए उपलब्ध था। प्रोजेक्ट्स फीचर चैटजीपीटी में खास चैट्स के लिए एक तरह का फोल्डर बनाता है। इसमें यूज़र्स यह तय कर सकते हैं कि एआई कैसे जवाब दे और किन फाइलों को संदर्भित कर सके।