OpenAI ने ChatGPT में जोड़ा नया फीचर, शॉपिंग के लिए प्रोडक्ट सर्च कर सकते हैं यूज़र
ओपनएआई ने चैटजीपीटी में नया फीचर जोड़ा है जिसके ज़रिए यूज़र्स प्रोडक्ट खोज सकते हैं, उनकी तुलना कर सकते हैं और खरीदने के लिए लिंक पा सकते हैं। ओपनएआई ने सोमवार को कहा, "अब चैटजीपीटी में बेहतर प्रोडक्ट रिज़ल्ट, कीमत, रिव्यू और विजुअल विवरण दिखेंगे।" यह सुविधा सोमवार से फ्री, प्लस, प्रो और लॉगआउट सभी यूज़र्स के लिए शुरू हुई।