Oracle ने अचानक भेजा एक ईमेल और 500 से ज़्यादा लोगों की चली गई नौकरी
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, रोमानिया में Oracle के 500 से ज़्यादा कर्मचारियों को सुबह करीब 6 बजे ईमेल मिले, जिनमें बताया गया कि उन्हें नौकरी से निकाला जा सकता है। गौरतलब है, कंपनी ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि पिछले 12-महीनों में 21,000 नौकरियां खत्म करने के बाद वह अपनी वर्कफोर्स को और कम कर सकती है।