Oracle ने बड़े पैमाने पर छंटनी से पहले हज़ारों H-1B वीज़ा के लिए दिए थे आवेदन: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, Oracle ने 16,000 कर्मचारियों की छंटनी से पहले वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 3,126 H-1B वीज़ा एप्लीकेशन दिए थे जिनमें 436 इसी साल दाखिल किए गए। इस खुलासे के बाद कंपनी के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोप है कि Oracle ने अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर विदेशी कर्मचारियों को काम पर रखा।