OYO की पैरेंट कंपनी नवंबर में ला सकती है IPO, ₹6650 करोड़ जुटाने की तैयारी

ओयो की पैरेंट कंपनी प्रिज़्म नवंबर में IPO लॉन्च कर सकती है और कंपनी फिलहाल निवेशकों से बातचीत कर रही है ताकि शेयर बिक्री को लेकर उनकी दिलचस्पी का अंदाज़ा लगाया जा सके। DRHP के मुताबिक, प्रिज़्म फ्रेश शेयर जारी करके ₹6,650 करोड़ तक जुटाना चाहती है। कंपनी ₹4,987.5 करोड़ अपनी सब्सिडियरी Oravel Stays Singapore में निवेश करेगी।

Load More