PAK हवाई क्षेत्र में बैन के बाद उड़ानों के लिए वैकल्पिक मार्ग का करेंगे इस्तेमाल: एअर इंडिया
एअर इंडिया ने कहा है कि सभी भारतीय एयरलाइन्स के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध की घोषणा के बाद उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और मध्य पूर्व के लिए या वहां से आने वाली एयर इंडिया की कुछ उड़ानें वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करेंगी। एअर इंडिया के मुताबिक, यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।