Pawan Singh: काराकाट में पवन सिंह की बढ़ने वाली है टेंशन, आएंगे पीएम मोदी
पटना: काराकाट लोकसभा सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस सीट से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन से राजा राम को टिकट मिला है, लेकिन विपक्षी प्रत्याशी से ज्यादा भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर एनडीए की टेंशन बढ़ी हुई है.