Paytm को जुलाई-सितंबर 2024 के दौरान हुआ ₹930 करोड़ का प्रॉफिट

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2024 में ₹930 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी को पिछले वर्ष समान तिमाही में ₹290 करोड़ का घाटा हुआ था। हालांकि, इस साल की सितंबर तिमाही में कंपनी को जो मुनाफा हुआ है उसकी वजह ज़ोमैटो को टिकटिंग बिज़नेस की बिक्री है।

Load More