PBKS ने 220 रनों का लक्ष्य चेज़ कर हासिल की अपनी तीसरी जीत, SRH को 6 विकेट से हराया
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शनिवार को सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकटों से हराकर आईपीएल-2026 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। एसआरएच ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 219/6 का स्कोर बनाया जिसे पीबीकेएस ने 18.5 ओवरों में हासिल कर लिया। पीबीकेएस की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 69*(33), प्रियांश आर्य ने 57(20) और प्रभसिमरन सिंह ने 51(25) रन जड़े।