PBKS ने पंत की 'टेंशन' वाली टिप्पणी को लेकर किया ट्रोल
एलएसजी को हराने के बाद पंजाब किंग्स ने एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत को उनके पुराने बयान 'मुझे बस अंदर से एक ही का टेंशन था, वो था पंजाब' को लेकर ट्रोल किया है। पीबीकेएस ने X पर श्रेयस अय्यर का एक वीडियो शेयर कर लिखा, "टेंशन तो नीलामी में ही खत्म हो गई थी।"