PCB की आलोचना के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच से पहले कराची में दिखा भारतीय झंडा
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से पहले मंगलवार शाम को कराची के नेशनल स्टेडियम में तिरंगा देखा गया। गौरतलब है, कुछ दिन पहले गद्दाफी स्टेडियम (लाहौर) का एक वीडियो सामने आया था जिसमें भारत को छोड़कर सभी भाग लेने वाले देशों के झंडे स्टेडियम की एक छत पर दिखाए गए थे जिसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आलोचना हुई थी।