PCB ने किया एलान; पहली बार T20I ट्राई सीरीज़ की मेज़बानी करेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहली बार टी20I ट्राई सीरीज़ की मेज़बानी करने की घोषणा की है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेंगी। सीरीज़ 17-29 नवंबर तक खेली जाएगी और इसकी शुरुआत 17 नवंबर को रावलपिंडी में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मुकाबले से होगी। फाइनल 29 नवंबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।