PCB ने द हंड्रेड के लिए नसीम शाह को NOC देने से किया इनकार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तेज़ गेंदबाज़ नसीम शाह को द हंड्रेड के लिए एनओसी देने से इनकार कर दिया है। बोर्ड ने कार्यभार प्रबंधन के तहत यह निर्णय लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, पीसीबी सभी प्रारूपों में खेलने वाले कई खिलाड़‍ियों को आने वाले फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट्स के लिए एनओसी नहीं देने की सोच रही है ताकि अहम खिलाड़ी आराम कर सकें।

Load More