PCB ने दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश पर PSL से नाम वापस लेने के बाद लगाया बैन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। कॉर्बिन को 13 जनवरी को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2025 के ड्राफ्ट में पेशावर जाल्मी ने डायमंड कैटेगरी में चुना था लेकिन कॉर्बिन ने 8-मार्च को आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद पीएसएल से नाम वापस ले लिया था।