PCB ने बाबर, शाहीन और रिज़वान को ग्लोबल टी20 लीग के लिए NOC देने से किया इनकार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आज़म, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिज़वान को ग्लोबल टी20 लीग में खेलने के लिए एनओसी देने से इनकार कर दिया है। बकौल पीसीबी, आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण खिलाड़ियों को एनओसी नहीं दी जा सकती है। हालांकि, पीसीबी ने मोहम्मद आमिर, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली और मोहम्मद नवाज़ को खेलने की अनुमति दे दी है।