प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में ASO पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा ₹34,800 तक वेतन
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने ग्रुप-बी के तहत असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज होना ज़रूरी है। इसके लिए आयुसीमा 20-30 वर्ष तय की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्री-रिवाइज्ड पे-बैंड 2 के तहत ₹9,300 से ₹34,800 का वेतन मिलेगा। आवेदन presscouncil.nic.in पर करें।