मुंबई में कंसल्टेंट बेरिऐट्रिक और लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अपर्णा गोविल भास्कर ने पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) से पीड़ित महिलाओं का वज़न बढ़ने से रोकने के टिप्स बताए हैं। डॉ. अपर्णा के मुताबिक, बैलेंस्ड डाइट लेने, रोज़ व्यायाम करने, स्ट्रेस न लेने, 7-8 घंटे की नींद पूरी करने और रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाने से महिलाओं का वज़न नियंत्रित रह सकता है।