पुलिस-मजिस्ट्रेट की निगरानी में एग्जाम सेंटर तक पहुंचेगी PET सामग्री, योगी के सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PET-2026 (25, 30 अक्टूबर व 1 नवंबर) की तैयारियों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि परीक्षा सामग्री पुलिस-मजिस्ट्रेट की निगरानी में केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे। 60 जिलों में 1372 केंद्रों पर 35.41 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकल व सोशल मीडिया अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।