PF का पैसा कंपनी जमा न कराए तो कहां और कैसे करें शिकायत?
ईपीएफओ के अनुसार, स्पाइसजेट ने जनवरी 2022 से कर्मचारियों का पीएफ का पैसा जमा नहीं कराया है। अगर कोई कंपनी पीएफ जमा नहीं कराती है तो कर्मचारी इसकी शिकायत ईपीएफओ की वेबसाइट epfigms.gov.in पर जाकर या ऑफलाइन कर सकते हैं। सीए राजीव कुमार के अनुसार, पीएफ जमा न कराने या देरी करने पर कंपनी पर जुर्माना लग सकता है।