एक अप्रैल से नई नौकरी बदलने पर ईपीएफ खाते का पैसा खुद-ब-खुद ट्रांसफर हो जाएगा। इससे ईपीएफओ खाताधारकों को नई कंपनी में शामिल होने पर मैन्युअल रूप से पीएफ ट्रांसफर के लिए रिक्वेस्ट करने की जरूरत खत्म हो गई है। पहले UAN होने के बावजूद लोगों को पीएफ ट्रांसफर के लिए अनुरोध करने की परेशानी से गुजरना पड़ता था।