PF से भी बनाया जा सकता है ₹1 करोड़ का फंड! जानें इसके लिए मंथली कितना करना होगा इन्वेस्टमेंट
EPF में हर महीने करीब ₹10,750 का योगदान लगातार 24-25 साल तक किया जाए और सालाना 8.25% ब्याज मिले तो करीब ₹1 करोड़ का फंड तैयार हो सकता है। वहीं, हर महीने ₹6,000 अतिरिक्त VPF में लगाने पर 25-साल में कुल फंड करीब ₹1.58 करोड़ तक पहुंच सकता है। हालांकि, करियर ब्रेक से योगदान रुकने पर फंड घट सकता है।