NPS खाताधारकों के लिए ज़रूरी खबर! नए चार्ज अब 1 दिसंबर से होंगे लागू
PFRDA ने NPS और NPS Lite के लिए संशोधित PoP चार्ज लागू करने की तारीख बढ़ाकर 1 दिसंबर कर दी है। नए प्रावधानों में ₹200 का ऑनबोर्डिंग चार्ज, डिजिटल रजिस्ट्रेशन पर शर्तों के अनुसार संभावित ₹100 फीस और Dormant खातों को छोड़कर सालाना 0.20% AUM चार्ज शामिल हैं। पहले ये नियम 1 अक्टूबर से लागू होने थे।