PG ढहने के बाद फंसे छात्रों के लिए DU कॉलेजों ने खोले दरवाज़े, क्लासरूम में किया ठहरने का इंतज़ाम
सत्य निकेतन (दिल्ली) में PG बिल्डिंग के गिरने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों ने आस-पास के PG में रहने वाले और बेघर हुए छात्रों के लिए अपने दरवाज़े खोल दिए हैं। कई कॉलेजों के क्लासरूम में गद्दे बिछाकर छात्रों के रहने का अस्थायी रूप से इंतज़ाम किया गया है। हादसे में कम-से-कम 6 लोगों की मौत हुई है।