PG मेडिकल छात्रों की उत्तर भारत के बाढ़ प्रभावित इलाकों में होगी तैनाती, दिशा-निर्देश जारी
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने पीजी मेडिकल विद्यार्थियों को उत्तर भारत के बाढ़/आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तैनात करने का निर्देश दिया है। यह तैनाती ज़िला रेजीडेंसी कार्यक्रम (डीआरपी) का हिस्सा मानी जाएगी। आयोग ने कहा कि इस पहल से प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और छात्रों को आपदा प्रबंधन, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामुदायिक सेवा का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।