PGCIL में ट्रेनी इंजीनियर के 47 पदों पर निकली भर्ती, ₹1 लाख+ होगी सैलरी
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 47 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार पीजीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर 6 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं और चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अवधि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, चयनित उम्मीदवारों को ₹30,000-₹1,20,000/माह तक सैलरी दी जाएगी।